सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई


देहरादून। पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की उपस्थिति में जनवरी माह 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर उनके सेवाकाल में योगदान की सराहना की और अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। विदाई प्राप्त हुए पुलिसकर्मियों में पूरन सिंह बिष्ट, भूपेन्द्र सिंह शामिल हैं। समारोह में पुलिस परिवार, परिजन और प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!