कार्यशाला में महिला अधिकार व यू.सी.सी. की दी जानकारी


हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत महिला अधिकारों और समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक प्राधिकरण/सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यशाला में महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, कानूनी संरक्षण, हेल्पलाइन 15100 एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने पोषण और सर्वाइकल कैंसर जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया। हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने घरेलू हिंसा एवं ड्रग्स से बचाव पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!