नगर निगम ने कुत्तों से जुड़ी शिकायतों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार ने शहर में कुत्तों (डॉग) से जुड़ी शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी निस्तारण के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर 9568844151 जारी किया है। इस नंबर पर स्ट्रीट डॉग मैनेजमेंट, एबीसी सहित कुत्तों से संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। नगर निगम की अनुबंधित संस्था शिकायतों की पुष्टि के बाद फील्ड में जाकर कार्रवाई करेगी और शिकायतकर्ता को परिणाम से अवगत कराएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह तलियान को नोडल अधिकारी तथा मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत चौधरी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नगर आयुक्त नंदन कुमार (आईएएस) ने कहा कि शिकायतों का समाधान मानवीय, वैज्ञानिक और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित हेल्पलाइन नंबर पर ही अपनी शिकायतें दर्ज कराएँ।
