अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पौड़ी। थाना थलीसैंण पुलिस ने दिनेश सिंह पुत्र खुशाल सिंह (51 वर्ष), ग्राम भैंसोड़ा को संदिग्ध अवस्था में रोका और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसमें 55 क्वार्टर सोलमेट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की थी। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
