छात्र-छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी


देहरादून। जनपद में सड़क सुरक्षा माह एवं पुलिस आपके द्वार घर-घर पुलिस अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बच्चों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी देना रहा।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज गंगा भोगपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, गुड समेरिटन योजना, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और बाल अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। इसी क्रम में कोतवाली पौड़ी क्षेत्र में पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत पुलिस टीम ने घर-घर जाकर महिलाओं व बच्चों को महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति, यातायात नियमों तथा आपात सेवाओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!