सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए अधिकारी


देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगदीश सिंह पटवाल एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह राणा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक रवि विजारनिया सहित अधिकारियों ने उन्हें शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि आशिष त्रिपाठी ने कहा कि 40 एवं 34 वर्षों की सेवा अपने आप में गौरव का विषय है। उन्होंने सेवानिवृत्त कार्मिकों के अनुभव को विभाग की अमूल्य धरोहर बताया। संयुक्त निदेशक डॉ. उपाध्याय ने उनके योगदान को विभागीय प्रगति का आधार बताया। कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!