जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा

उत्तरकाशी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रस्तावित जनपदवार समीक्षा बैठक को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की।
जिलाधिकारी ने 31 जनवरी 2026 तक विकास योजनाओं की प्रगति व राजस्व प्राप्ति की स्थिति की विभागवार समीक्षा की। कम खर्च करने वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी व लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। बैठक में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित योजनाओं, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, पर्यटन, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता सहित कानून-व्यवस्था, नशामुक्ति अभियान व अपराध नियंत्रण की समीक्षा की गई। बैठक में सीडीओ जय भारत सिंह, एडीएम मुक्ता मिश्र सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्व कार्यों के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अंशनिर्धारण/सत्यापन से वंचित किसानों के लिए तहसील स्तर पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे। उन्होंने किसानों से 31 मार्च 2026 से पूर्व सजग रहकर सत्यापन पूर्ण कराने की अपील की।
