सेम टाइगर ने 25 रनों से जीता खिताब

लंबगांव। डोबरा चांटी के उप्पू सिराईं में आयोजित बीर कफ्फू सिंह चौहान ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सेम टाइगर और उप्पू टीम के बीच खेला गया। सेम टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में उप्पू की टीम 95 रन पर ऑलआउट हो गई और सेम टाइगर ने 25 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला ने विजेता को 31 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
