शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार द्वारा स्थापित विद्या समीक्षा केन्द्र प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में नई शिक्षा नीतिदृ2020 के तहत गठित इस केन्द्र से छात्रों की अधिगम प्रगति, शिक्षकों के प्रशिक्षण और योजनाओं की निगरानी प्रभावी रूप से की जा रही है। साप्ताहिक क्विज़, उपचारात्मक शिक्षण सामग्री, ‘मेरी उपस्थिति’ चौटबॉट से रीयल-टाइम उपस्थिति और ड्रॉपआउट नियंत्रण में सहायता मिल रही है। शिक्षक सहायक चौटबॉट व ई-सृजन प्लेटफार्म से 92 प्रतिशत शिक्षकों ने प्रशिक्षण पूर्ण किया है। अभिभावकों हेतु जिज्ञासा चौटबॉट, यू-डाइस प्लस आधारित विश्लेषण और ओसीआर तकनीक से मूल्यांकन जैसी पहलें शिक्षा को अधिक परिणामोन्मुख बना रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!