बहुउद्देश्यीय शिविर में हुआ समस्याओं का समाधान


पौड़ी। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड दुगड्डा की न्याय पंचायत हर्षू में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 25 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत 9 पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। 23 विभागों ने सहभागिता कर योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


शिविर में हुआ 22 शिकायतों का समाधान

रूद्रप्रयाग। सौंराखाल और तुनेटा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के नेतृत्व में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया। सौंराखाल शिविर में 205 से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिला, जबकि तुनेटा में 22 शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया।


शिविर 157 ग्रामीणों को मिला लाभ

विकासखंड कोट की न्याय पंचायत तेड़ी स्थित डांडा नागराजा प्रांगण में बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की 63 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 33 का मौके पर ही समाधान किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से 157 ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया तथा 21 लोगों के प्रमाण पत्र हेतु आवेदन कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!