छात्राओं को दी पोक्सो अधिनियम की जानकारी

पौड़ी। जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार के निर्देशन में जनता इंटर कॉलेज एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, ल्वाली में बाल सुरक्षा, बाल अधिकार व डिजिटल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल कल्याण समिति सदस्य सुनीता भट्ट ने पोक्सो अधिनियम की जानकारी दी। संरक्षण अधिकारी सागर लिंगवाल ने साइबर अपराध व सोशल मीडिया सुरक्षा पर मार्गदर्शन किया। 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की उपयोगिता बताई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
