संस्था भारत भारती के प्रतिनिधि मंडल ने की राज्यपाल से भेंट


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को लोक भवन में राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित संस्था भारत भारती के संस्थापक विनय पत्राले एवं संस्था के उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी प्रतिनिधियों से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदर्भ में समरसता, समन्वय और सामाजिक सौहार्द पर सार्थक संवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता ही सशक्त उत्तराखण्ड और सुदृढ़ भारत की आधारशिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!