एक साल से डॉक्टर की कमी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

देहरादून। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पश्चिमी वाला में पिछले एक वर्ष से डॉक्टर की नियुक्ति न होने पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह केंद्र लगभग आठ गांवों को स्वास्थ्य सुविधाएं देता है, लेकिन डॉक्टर के अभाव में मरीजों को विकासनगर व देहरादून जाना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने उप जिला चिकित्सालय प्रभारी प्रदीप चौहान का घेराव कर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने शीघ्र डॉक्टर की नियुक्ति का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में कई ग्रामीण मौजूद रहे।
