21वें वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां


देहरादून। द सेपियंस स्कूल, विकास नगर में 21वां वार्षिक समारोह ’“अन्वेषण”’ शीर्षक के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर को फूलों व रंगोलियों से सजाया गया। नर्सरी से यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों तथा कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के नृत्य एवं योग प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. गीता जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों व विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!