ग्रामीण स्कूलों में किया जनकल्याणकारी नीतियों का प्रसार


हरिद्वार। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिकाओं एवं कैलेंडरों के माध्यम से पुष्कर सिंह धामी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन एवं जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह के समन्वय से नेशनल वुशु कोच व सेल्फ डिफेंस ट्रेनर आरती सैनी ने अपने खिलाड़ियों के साथ हरिद्वार जनपद के ग्रामीण स्कूलों में इनका वितरण किया। श्यामपुर स्थित राजकीय व आदर्श इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सरकार की जनप्रिय नीतियों की जानकारी दी गई, जिसे सभी ने सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!