देवाल क्षेत्र प्रमुख ने शुरू की शिकायत निवारण में नई पहल

देवाल। देवाल क्षेत्र प्रमुख तेजपाल रावत ने क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बैठक से पूर्व ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से उनके गांव और क्षेत्र से संबंधित समस्याओं और शिकायतों को लिखित रूप में मंगवाने की नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर बैठक में अधिकारियों से उनका जवाब प्राप्त किया जाएगा।
शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में प्रमुख ने ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों से अपने गांव और क्षेत्र की समस्याओं की लिखित जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को पहले से जानकारी होने से वे बैठक में सही जवाब दे सकेंगे और शिकायतों का समय पर निराकरण होगा। बैठक में 45 ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, कनिष्ठ प्रमुख पिंकी देवी, प्रधान संघ अध्यक्ष खिलाफ सिंह बिष्ट, प्रधान आशा धपोला समेत कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी जयदीप बैरवाण ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!