न्यायालय के आदेश पर वारण्टी गिरफ्तार

हरिद्वार। न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट की तामील हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान उप निरीक्षक अंशु चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चौधरी चरण सिंह कॉलोनी, रुड़की में दबिश देकर सम्राट अशोक मलिक पुत्र विजय कुमार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज है। गिरफ्तार वारण्टी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
