नाबालिक के वाहन चलाने पर चालान, पिता गिरफ्तार
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। उप निरीक्षक आनंद मेहरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट की तामील करते हुए वारण्टी तस्लीम खान को सती मोहल्ला, रुड़की से गिरफ्तार किया। तस्लीम खान के नाबालिक पुत्र द्वारा वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया था। माननीय न्यायालय ने नाबालिक के पिता तस्लीम खान का गैर-जमानती वारंट जारी किया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
