यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

हरिद्वार। यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के फैसले का स्वागत करते हुए ब्राह्मण समाज ने मालवीय घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर सरकार की बुद्धि शुद्धि की कामना की। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि काला कानून जबरदस्ती सवर्ण समाज पर थोपने का प्रयास है और इसे पूर्णतः समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेती, विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति गिरी सहित कई समाजिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
