अवैध शराब के साथ पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार


देहरादून। थाना डोईवाला पुलिस ने शुक्रवार को हर्रावाला क्षेत्र में चैकिंग के दौरान लोडर वाहन (यू0के0-07-टीडी-0190) को रोककर जांच की। वाहन में सवार तीन अभियुक्त अनिकेत, मोनू कुमार और सौरभ जयसवालकृके कब्जे से कुल 143 पेटी शराब (128 देसी और 15 अंग्रेजी) बरामद हुई। अभियुक्तों ने परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। मौके पर उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली डोईवाला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये है। पुलिस टीम में अ0उ0नि0 प्रेम सिंह बिष्ट, हे0का0 भूपेन्द्र सिंह, का0 सत्यवीर सिंह और का0 सुरेन्द्र सिंह शामिल थे। वाहन को सीज कर कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!