स्मैक और गांजे के साथ 02 नशा तस्कर गिरफ्तार


देहरादून। देहरादून पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आईडीपीएल गेस्ट हाउस कावंड मेला पार्किंग के पास मुखबिर की सूचना पर सतीश नाथ (30 वर्ष) को 8.17 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अनुमानित मूल्य लगभग ढाई लाख रुपये है। अभियुक्त ने बताया कि उसने स्मैक हरिद्वार से खरीद कर ऋषिकेश में महंगे दामों पर बेचने की योजना बनाई थी। उसके विरुद्ध थाना ऋषिकेश पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
वहीं आकाशवाणी हरिद्वार रोड से अरुण (26 वर्ष) को 1 किलो 150 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 600 रुपये नगद भी बरामद हुए। अभियुक्त का पूर्व में आबकारी अधिनियम के तहत जेल जाना प्रकाश में आया। उसके विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!