जिलाधिकारी ने लिया कांवड़ पटरी मार्ग का जायजा, दिए निर्देश
हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिलाधिकारी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने आज सिडकुल, आरएम सिडकुल और नगर निगम टीम के साथ ’’सिंहद्वार से पुल जटवाड़ा तक कांवड़ पटरी मार्ग’’ का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सफाई कार्यों, सौंदर्यकरण और बाउंड्री वॉल, मार्ग क्षतिग्रस्त होने तथा उगी झाड़ियों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सिंहद्वार पुल के आसपास अतिक्रमण हटाने और लगातार निगरानी रखने के लिए नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया, ताकि भविष्य में पुनः अतिक्रमण न हो। जिलाधिकारी ने ’’एकम्स और हीरो कंपनी द्वारा सफाई एवं सौंदर्यकरण में तेजी लाने’’ के निर्देश भी दिए। सफाई अभियान में ढिलाई बरते जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए स्वच्छता बनाए रखने और सफाई में शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान संबंधित अधिकारी और कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
