रंग ला रही जिला प्रशासन की पहल, 7 व्यक्ति हुए नशामुक्त


देहरादून। नशे के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त एवं समन्वित कार्रवाई अब सकारात्मक परिणाम देने लगी है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित एन्कॉर्ड जनपद स्तरीय बैठक में नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। रायवाला स्थित जनपद के प्रथम राजकीय नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से अब तक 7 से अधिक व्यक्तियों को सफलतापूर्वक नशामुक्त कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। केंद्र पूर्ण क्षमता से संचालित है, जहां वैज्ञानिक पद्धति से उपचार व काउंसलिंग की जा रही है।
गंभीर मामलों के लिए एम्स ऋषिकेश से एमओयू कर 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। जनपद के सभी स्कूलों व कॉलेजों में एंटी ड्रग कमेटियां गठित कर निगरानी व जागरूकता बढ़ाई गई है। फर्जी व मानकविहीन नशामुक्ति केंद्रों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है। डीएम ने मानस हेल्पलाइन 1933 के व्यापक प्रचार और ड्रग सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!