मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 का हरिद्वार में समापन

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) का समापन किया गया। प्रतियोगिता में कुश्ती की 42 वेट कैटेगरी में मुकाबले हुए, जिसमें हरिद्वार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 स्वर्ण, 2 रजत एवं 6 कांस्य पदक प्राप्त किए। वहीं योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने 18 स्वर्ण व 2 रजत पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया। समापन अवसर पर उत्तराखंड योगा एसोसिएशन व युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, खेल अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन नोडल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट के निर्देशन में किया गया।
