जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार से हजारों को मिला लाभ


हरिद्वार। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के विकासखंड नारसन एवं लक्सर की न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कुल 4909 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 1562 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा 1639 प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविरों में कुल 97 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 85 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विकासखंड नारसन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 313 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला और 189 प्रमाण पत्र जारी किए गए। वहीं लक्सर में उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 1249 लोगों को लाभान्वित कर 1450 प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, श्रीनगर, चमोली व अन्य जनपदों में भी शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 615 ग्रामीण हुए लाभान्वित

देहरादून। विकासखंड कालसी के ग्राम पंचायत खाड़ी स्थित खेल मैदान लखवाड़ में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेष भूमि-अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार ने जनसमस्याएं सुनते हुए अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया तथा विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। शिविर के माध्यम से 615 ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में 56 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सड़क, सिंचाई, पेयजल, राजस्व व विद्युत विभाग से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!