डीएचएस बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किशोर-किशोरियों को एनीमिया से बचाव हेतु विद्यालयों में संचालित आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) अनुपूरण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक सोमवार आईएफए गोली खिलाने की गतिविधि का नियमित अनुश्रवण करने तथा शिक्षकों व अभिभावकों को संवेदीकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, आरकेएसके, आरबीएसके, क्षय उन्मूलन एवं पीसीपीएनडीटी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित जांच के भी निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!