चमोली में मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए अहम निर्देश


चमोली। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में अपराध समीक्षा, लंबित विवेचनाओं, कर्मचारियों की समस्याओं तथा कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई।
एसपी ने आगामी विधानसभा बजट सत्र भराड़ीसैण, चारधाम यात्रा-2026 और नंदा देवी राजजात यात्रा को लेकर समय से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। यात्रा मार्गों पर बॉटल नेक, मलबा हटाने, पुलिस चौकियों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। ऑपरेशन स्माइल, साइबर अपराध, एनडीपीएस, महिला सुरक्षा, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए गए। उत्कृष्ट कार्य पर संजय नेगी और मानवेन्द्र गुसांई को पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!