श्री साणेश्वर महादेव मंदिर में जिलाधिकारी ने किया महा पूजन


रुद्रप्रयाग। सिल्ला बामण ग्राम स्थित श्री साणेश्वर (सिल्लेश्वर) महादेव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय महा पूजन में जिलाधिकारी प्रतीक जैन ग्रामीणों के आमंत्रण पर सम्मिलित हुए। उन्होंने विधिविधान से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति ने उनका अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया तथा मंदिर की पौराणिक व सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने मंदिर क्षेत्र को शीतकालीन यात्रा से जोड़ने की आवश्यकता बताते हुए पर्यटन विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों के लिए विधायक निधि व जिला योजना के साथ मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 25 लाख रुपये स्वीकृत हैं। जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को मंदिर समिति के साथ समन्वय कर उच्च गुणवत्ता के कार्य कराने के निर्देश दिए तथा मंदिर तक पहुंच मार्ग सुधार का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!