पैरोल जंप कर वर्षों से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2002 में गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में दोषी अभियुक्त विनोद कुमार उर्फ टिपननाथ (49 वर्ष), निवासी चोरखाला, देहरादून को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कोविड-19 के दौरान 17 मई 2021 को 90 दिन की पैरोल पर रिहा हुआ था, लेकिन समयावधि पूर्ण होने के बाद जेल में आत्मसमर्पण नहीं कर फरार हो गया। पुलिस ने उसे कलियर, हरिद्वार क्षेत्र से भेष बदलकर झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हुए पकड़ा और जिला कारागार देहरादून में दाखिल कराया।
