स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को जिला प्रशासन ने किया नमन


रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में जिला कलेक्ट्रेट रुद्रप्रयाग परिसर में प्रातः 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि देश की आज़ादी शहीदों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने अधिकारियों से शहीदों के आदर्शों को अपनाते हुए ईमानदारी और जनसेवा की भावना से कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


गांधी शहीद दिवस पर हुई विशेष प्रार्थना सभा

देहरादून। सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर एवं विकासनगर में गांधी शहीद दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कक्षा 8 ‘अ’ के विद्यार्थियों ने सभा का संचालन किया। विद्यार्थियों ने भाषण, शपथ गीत, कविता पाठ एवं लघु नाटिका के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों को प्रस्तुत किया। ठीक 11 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। निर्देशिका एवं प्रधानाचार्यों ने सत्य, अहिंसा और त्याग के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

सैनिक आश्रितों व वीर नारियों का किया सम्मान

पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी ने शहीद दिवस पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। सिविल जज (सी.डि.)/सचिव डालसा नाज़िश कलीम की उपस्थिति में दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने नालसा वीर परिवार सहायता योजना के तहत शहीद सैनिकों की आश्रितों व वीर नारियों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!