महासंघ उत्तराखंड के अध्यक्ष बने वीर सिंह शाही

देहरादून। सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ शाखा विकासनगर का चुनाव मनोरंजन क्लब द्वितीय डाकपत्थर में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हिमांशु मित्तल की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी भगत सिंह चौहान द्वारा प्रक्रिया पूर्ण कराई गई, जिसमें सभी घटक संघों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से वीर सिंह शाही को अध्यक्ष चुना गया। राजीव कुमार पाल संरक्षक, कुंदन सिंह पवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि कुमार साहू सचिव, मोहम्मद रफी कोषाध्यक्ष तथा गौरव कुमार गुप्ता संप्रेषक बनाए गए। निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। अध्यक्ष शाही ने विश्वास पर खरा उतरने का आश्वासन दिया।
