उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 से पूर्व घोषित पदकों की सूची में रुद्रप्रयाग पुलिस के उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल का नाम शामिल किया गया है। उन्हें विशिष्ट व समर्पित सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। अपने सेवाकाल में उन्होंने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने इसे पूरे जनपद पुलिस बल के लिए गौरव बताया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।
