चाय पर चर्चा कार्यक्रम में विधायक ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप


हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह के साथ कार्यकर्ताओं की चाय पर चर्चा का कार्यक्रम पूर्व मेयर अनिता शर्मा के कैंप कार्यालय पर आयोजित हुआ।
इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने अंकिता भंडारी मामले में सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार ने केवल औपचारिक संस्तुति कर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में पहले किसान आत्महत्या नहीं करते थे, लेकिन आज पुलिस उत्पीड़न से मजबूर होकर किसान जान दे रहे हैं। मनरेगा का नाम बदलने और इसे कमजोर करने को भी उन्होंने गरीब विरोधी कदम बताया। पूर्व मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में आम जनता परेशान है और कांग्रेस ही एकमात्र मजबूत विकल्प है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पार्षद, जिला पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा पर किया तीखा हमला

लक्सर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह ने लक्सर में संदीप चौधरी के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। इससे पूर्व नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के चेयरमैन बाबू ताहिर हसन के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा व स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!