स्वामी विवेकानन्द का संदेश आज भी युवाओं के लिए है प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द महान आध्यात्मिक विचारक और ओजस्वी वक्ता थे, जिन्होंने भारतीय दर्शन और संस्कृति का महत्व विश्व पटल पर स्थापित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने अपने विचारों और वाणी से युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उनका संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवा शक्ति को राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए आत्मनिर्भर, सशक्त और चरित्रवान भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को निर्णायक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल, शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में युवा देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। उन्होंने सभी युवाओं और प्रदेशवासियों से अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश व प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!