अभियान बना जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम

रूद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के नेतृत्व में 27 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक 12 न्याय पंचायतों में शिविर लग चुके हैं, जिनमें 5085 नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान 783 समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 585 का मौके पर समाधान किया गया। 3581 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। शिविरों में 24 से अधिक विभागों ने सहभागिता कर योजनाओं की जानकारी और सेवाएं प्रदान कीं। अभियान 45 दिनों तक जारी रहेगा।
