अंतर्राज्यीय संगठित चोर गिरोह पर चमोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत कंसा शिकंजा चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली जनपद के थाना पोखरी क्षेत्र में दिसंबर 2025 में टीएचडीसी परियोजना से जुड़े कीमती एसीएसआर मूस कंडक्टर बिजली के तारों तथा एक मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया। मामलों के शीघ्र खुलासे के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में लगातार दबिशें दी गईं। कार्रवाई के दौरान अंतर्राज्यीय संगठित चोर गिरोह के सदस्य सलीम निवासी अकबराबाद, बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर लगभग 1.40 लाख रुपये मूल्य के ।ब्ैत् मूस कंडक्टर तार और चोरी की मोटरसाइकिल न्ज्ञ 07क्। 6127 बरामद की गई। जांच में शहजाद, नदीम और दानिश निवासी बिजनौर की संलिप्तता भी सामने आई। आपराधिक इतिहास में शहजाद पर 16, नदीम पर 5, सलीम व दानिश पर 3-3 मुकदमे दर्ज पाए गए। संगठित अपराध और जनसुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए गिरोह का गैंगचार्ट तैयार कर अनुमोदन के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अवैध संपत्तियों की जांच कर जब्ती की कार्रवाई भी सुनिश्चित करने की बात कही है।

ByEditor Admin

Jan 8, 2026

अंतर्राज्यीय संगठित चोर गिरोह पर चमोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत कंसा शिकंजा

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली जनपद के थाना पोखरी क्षेत्र में दिसंबर 2025 में टीएचडीसी परियोजना से जुड़े कीमती एसीएसआर मूस कंडक्टर बिजली के तारों तथा एक मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया। मामलों के शीघ्र खुलासे के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में लगातार दबिशें दी गईं।
कार्रवाई के दौरान अंतर्राज्यीय संगठित चोर गिरोह के सदस्य सलीम निवासी अकबराबाद, बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर लगभग 1.40 लाख रुपये मूल्य के ।ब्ैत् मूस कंडक्टर तार और चोरी की मोटरसाइकिल न्ज्ञ 07क्। 6127 बरामद की गई। जांच में शहजाद, नदीम और दानिश निवासी बिजनौर की संलिप्तता भी सामने आई। आपराधिक इतिहास में शहजाद पर 16, नदीम पर 5, सलीम व दानिश पर 3-3 मुकदमे दर्ज पाए गए।
संगठित अपराध और जनसुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए गिरोह का गैंगचार्ट तैयार कर अनुमोदन के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अवैध संपत्तियों की जांच कर जब्ती की कार्रवाई भी सुनिश्चित करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!