साइबर अपराध व नशे के प्रति किया जागरूक


चमोली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में प्राथमिक शिक्षा वर्ग के अंतर्गत चमोली पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी व कांस्टेबल राजेन्द्र रावत ने बच्चों को साइबर अपराध, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। बच्चों को सतर्क रहने, नशे से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अभिभावक या पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!