विद्यार्थियों को वितरित किए ट्रैकसूट

श्रीनगर गढ़वाल। धनतेरस पर अरण्यक जन सेवा संस्था की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज मरखोड़ा में छात्रों को ट्रैकसूट, अध्ययन सामग्री और बिस्कुट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि स्वामी नित्यबोधानंद सरस्वती ने विद्या के वास्तविक महत्व और समाज कल्याण में इसके उपयोग पर जोर दिया। संस्था सचिव इंद्र दत्त रतूड़ी और सुनील योगाचार्य को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य कैलाश पुंडीर ने इस पहल को विद्यार्थियों के लिए प्रेरक बताते हुए धन्यवाद किया।
