विधिक जागरूकता व निःशुल्क सहायता पर किया मंथन


पौड़ी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला जज/अध्यक्ष के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल की सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव नाज़िश कलीम ने पैनल अधिवक्ताओं के साथ मासिक बैठक आयोजित की। बैठक में जनवरी 2026 के प्लान ऑफ एक्शन पर चर्चा करते हुए विधिक जागरूकता बढ़ाने तथा कमजोर व वंचित वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की प्रगति, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण पैरवी, जेल विज़िट कार्यक्रम तथा विधिक जागरूकता शिविरों के आयोजन पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पैनल अधिवक्ताओं ने सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!