एसएसपी ने किया कोतवाली कोटद्वार का वार्षिक निरीक्षण, दिए निर्देश


पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार ने मंगलवार को कोतवाली कोटद्वार का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार कर गार्द का निरीक्षण किया। इसके पश्चात थाना अभिलेखों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा सम्पूर्ण थाना परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए थाना प्रबंधन, जनसेवा और अनुशासन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने समस्त रजिस्टरों व अभिलेखों को अद्यतन रखने, अनावश्यक माल थाने में न रखने तथा न्यायालयीय निर्णय वाले प्रकरणों में शत-प्रतिशत माल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन सहित ऑनलाइन जनसेवाओं में लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। महिला हेल्प डेस्क को संवेदनशीलता से शिकायतें सुनने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण उपरांत जनता से संवाद कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!