भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर जताया विरोध

सहसपुर/देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा पर आरोप लगाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, विकास नगर शिवालिक ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सहसपुर में प्रदर्शन किया। इस क्रम में भाजपा कार्यालय डांडीपुर तिपरपुर चौक पर कांग्रेस का पुतला दहन किया गया और जमकर “मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता से बाहर होने के बाद मुद्दा विहीन हो गई है और भाजपा कार्यकर्ताओं पर निराधार आरोप लगा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीति से देवांगत अंकित भंडारी की आत्मा को भी ठेस पहुँच रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रवि कश्यप के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। मंडल महामंत्री सुनील कश्यप, बहादुर कश्यप, मेहरबान अली, उषा देवी, सुरेश चौहान, वीरेंद्र तोमर और रमेश कुमार सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिलाओं के नेतृत्व में कांग्रेस विरोधी पुतला दहन
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। कैंट विधानसभा क्षेत्र के सरदार पटेल मंडल में कांग्रेस पार्टी की कथित जनविरोधी राजनीति के विरोध में पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महिलाओं ने किया, जिससे नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी दिखाई दी। महिलाओं ने कांग्रेस की भ्रामक नीतियों और बयानों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लगातार तथ्यहीन आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अजय सिंह, पार्षद महेंद्र कौर कुकरेजा, आईटी सह संयोजक विशाल बिरला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपाईयों ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन
श्रीनगर। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर श्रीनगर के गोला पार्क में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस संवेदनशील मामले में राजनीति कर जनता को गुमराह कर रही है। नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी का मामला न्याय से जुड़ा है और इसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना अनुचित है। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे
