एग्री स्टैक योजना के तहत दिया प्रशिक्षण

रुद्रप्रयाग। एग्री स्टैकयोजनांतर्गत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रुद्रप्रयाग में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने की। प्रशिक्षण में ऑपरेटरों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया, डाटा प्रविष्टि, सत्यापन और त्रुटि निवारण की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसानों का रिकॉर्ड तैयार करने और योजनाओं का पारदर्शी लाभ सुनिश्चित करने पर प्रकाश डाला।
