चमोली पुलिस और 9वीं माउंटेन ब्रिगेड ने किया सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा समन्वय को मजबूत


चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने ज्योतिर्मठ स्थित भारतीय सेना की 9वीं माउंटेन ब्रिगेड के ब्रिगेडियर गौरव बत्रा से शिष्टाचार भेंट की। दोनों अधिकारियों ने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और सीमांत क्षेत्रों में नागरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की।
हाल ही में आर्मी कैंप और मेहर गांव में हुई आगजनी को ध्यान में रखते हुए अग्निसुरक्षा और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। आर्मी और पुलिस के बीच इंट्रा-एजेंसी समन्वय को बेहतर बनाने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए विशेष तंत्र विकसित करने का निर्णय लिया गया। सेना ने कम्युनिटी रेडियो तकनीक साझा की, जिससे आपदा अलर्ट, सुरक्षा और यातायात संबंधी संदेश सीमांत क्षेत्रों में प्रसारित किए जा सकेंगे। आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा और शीतकालीन पर्यटन के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर ज्योतिर्मठ प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद रावत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!