पौड़ी पुलिस ने नाबालिग अपहरण प्रकरण का किया खुलासा


सतपुली-पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने नाबालिग अपहरण प्रकरण में तत्पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित बालिका को सकुशल बरामद किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। स्थानीय निवासी सतपुली ने थाना सतपुली में शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को गणेश उर्फ जयवीर ने बहला-फुसलाकर घर से भगा लिया।
घटना स्थल मोनदाडस्यूं होने के कारण प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण तहसील सतपुली को भेजा गया और बाद में थाना सतपुली को स्थानांतरित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, सर्वेश पंवार के निर्देश पर थानाध्यक्ष सतपुली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने निरंतर क्षेत्रीय तलाश, तकनीकी सर्विलांस और गहन जांच के माध्यम से बालिका को उखीमठ, रुद्रप्रयाग से सुरक्षित बरामद किया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया। इस कार्रवाई में अ.उ.नि. सोहनलाल, मुख्य आरक्षी हेमंत कुमार, आरक्षी हरीश लाल-सीआईयू और एचजी प्रीति जुयाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!