सत्यापन अभियान में 22 संदिग्धों से पूछताछ, 6000 रुपये का चालान

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु वृहद सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 05 जनवरी 2026 को थाना प्रेमनगर एवं डोईवाला क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों के सत्यापन की जांच की गई। सत्यापन न कराने पर 11 मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 1 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं संदिग्ध रूप से घूम रहे 22 व्यक्तियों से पूछताछ कर 81 पुलिस एक्ट के तहत 6000 रुपये का चालान किया गया। एसएसपी दून के निर्देशन में जनपद में सत्यापन एवं चेकिंग अभियान निरंतर जारी है।
