जिलाधिकारी ने की आधार केंद्रों की समीक्षा, रजिस्ट्रार एजेंसियों को दिए निर्देश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में जनपद के अंतर्गत संचालित आधार सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली और प्रगति की व्यापक समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने रजिस्ट्रार एजेंसियों को निर्देशित किया कि आधार से जुड़ी सेवाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह की 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी सब्सिडी से जुड़ी योजनाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है और आधार कार्ड न होने की स्थिति में योग्य लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई होती है। उन्होंने जनपद के सभी आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्रों का डाटा एकीकृत पोर्टल पर प्रदर्शित कराने के लिए न्प्क्।प्, उत्तराखण्ड को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा, ताकि प्रक्रियाओं में मैनुअल हस्तक्षेप कम हो और आमजन को त्वरित सेवाएं मिलें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, लीड बैंक अधिकारी, वरिष्ठ प्रबंधक इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, पोस्टमास्टर, कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक और अपर समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
