ई-रिक्शा लाभार्थियों को दिया तकनीकी उद्यमिता प्रशिक्षण

पौड़ी। जिला उद्योग केन्द्र कोटद्वार एवं हंस उद्यमिता मिशन के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत ई-रिक्शा लाभार्थियों के लिए तकनीकी उद्यमिता प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में महिन्द्रा कंपनी के तकनीशियनों ने ई-रिक्शा के संचालन, रखरखाव एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। लाभार्थियों ने बैटरी क्षमता, संचालन रेंज, स्पेयर पार्ट्स की कमी, सर्विस सेंटर की अनुपलब्धता और चार्जिंग संकेत न होने जैसी समस्याएं उठाईं। कंपनी प्रतिनिधियों ने समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में हंस उद्यमिता मिशन, एएफसी इंडिया, जिला उद्योग केन्द्र व महिन्द्रा कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे।
