10 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


देहरादून। पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस को सफलता मिली। डाकपत्थर चौकी इंचार्ज संदीप पवार के नेतृत्व में रात्रि चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जीशान पुत्र इकबाल निवासी जीवनगढ़ बताया। तलाशी में उसके कब्जे से लगभग 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!