एसडीएम ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

चमोली। उपजिलाधिकारी चमोली आर.के. पाण्डेय ने शनिवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक व्यवस्था में पूरी तरह सुरक्षित पाई गईं। उपजिलाधिकारी ने वेयरहाउस में विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनावी उपकरणों की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डी.सी. सती, कांग्रेस पार्टी से मदन लोहानी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह रावत सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
