धूमधाम से मनाई कार्तिक संक्रांति और गुरु रामदास प्रकाश पर्व

हरिद्वार। कार्तिक महीने की संक्रांति और गुरु रामदास का प्रकाश पर्व समस्त गुरुद्वारों में श्रद्धा भाव से मनाया गया। निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा, निर्मल संतपुरा आश्रम, गोल गुरुद्वारा, सिंह सभा और ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा सहित विभिन्न स्थल पर सुखमनी साहिब का पाठ और शब्द कीर्तन हुआ।
सुबह से देर रात तक श्रद्धालु गुरुद्वारों में माथा टेका। कथावाचक संत बलजिंदर सिंह शास्त्री ने संगत को कथा सुनाकर निहाल किया। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि कार्तिक पवित्र माह है और इस वर्ष गुरु तेग बहादुर का 350वां शहादत वर्ष भी है। मौके पर कई संत और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
